{"_id":"58b059aa4f1c1b6f1cb24d37","slug":"two-sisters-together-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिसर में आपस में भिड़ीं दो बहनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिसर में आपस में भिड़ीं दो बहनें
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
भिड़ीं दो बहनें
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में दो सगी बहन व उनके पति गोद लिए हुए बच्चे को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के आने के पूर्व ही दोनों पक्ष भाग निकले। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी दो सगी बहनें अपने परिवार के साथ रहती हैं। करीब 12 वर्ष पूर्व छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को बच्चा गोद दिया था।
विज्ञापन
तब ग्रामीणों के समक्ष लिखित में बच्चा गोद लिया गया था। बच्चा अभी 12 वर्ष का हो गया है और सातवीं कक्षा में पढ़ता है। पढ़ाई को लेकर बड़ी बहन के पति ने बच्चे को फटकार लगाई थी। जिससे बच्चा सहमा-सहमा लगा।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर बच्चे के असली पिता ने अपने साढ़ू से संपर्क किया और बच्चा वापस देने को कहा, जिस पर उसने इंकार कर दिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष मामले में समझौते को लेकर नगर पालिका के पार्क में एकत्र हुए।
दोनों साढ़ू व सगी बहनों में बच्चे को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा करते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।
वहीं, पुलिस आने की सूचना पर दोनों पक्ष पार्क से रफूचक्कर हो गए। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।