फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two paper mill closed.

प्रदूषण फैला रहीं दो पेपर मिलें होंगी बंद

Fri, 19 Feb 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 19 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मेरठ की दो पेपर मिलों को प्रदूषण फैलाने पर बंद करने के आदेश दिए हैं। ये मिले अपना गैरशोधित कचरा सीधे बाबूगढ़ नाले में प्रवाहित कर रहीं थीं।
विज्ञापन


वहीं पेपर मिलों के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि प्रबंधन ने मिलें खुद ही बंद कर दी हैं, लेकिन कोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिलों की बंदी सुनिश्चित कर अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन


मेरठ जिले में स्थित नीरज पेपर मिल और योगेश पल्प पेपर बोर्ड को एनजीटी शुक्रवार को सुनवाई के दौरान बंद करने के आदेश दिए। यह सुनवाई जिला पंचायत सदस्य और पर्यावरणविद् कृष्णकांत सिंह हूण की याचिका पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मिलों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट से कहा कि हमने खुद ही संचालन बंद कर दिया है। जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बंदी सुनिश्चित कर कोर्ट को अवगत कराने को कहा है।

केंद्रीय एवं राज्य प्रदूषण बोर्ड की ओर से प्रस्तुत की गई संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों कंपनियां बिना स्वीकृति के स्थापित हैं और अपने औद्योगिक उत्प्रवाहों का निस्तारण बाबूगढ़ क्षेत्र से बहने वाले नाले में करती है।

जिनसे इलाके का भूजल प्रदूषित हो रहा है। कोर्ट ने दोनों मिलों को नोटिस जारी किया था। उधर, याचिकाकर्ता हूण के अधिवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि दूसरी फैक्ट्रियों को बचाने की कोशिश हो रही हैं।


वकील ने ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए समय मांगा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इसकी इजाजत दे दी है। अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।

कृष्णकांत सिंह हूण ने कहा है कि इलाके में प्रदूषण की समस्या विकराल हो जा रही है। लेकिन प्रदूषण विभाग और जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदूषण से कैंसर, पेट के रोग आदि बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed