फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two linemen suspend

Hapur News: जंगल के फीडर की लाइन शिफ्ट करने पर दो लाइनमैनों की सेवा समाप्त

Fri, 16 May 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 16 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
two linemen suspend
हापुड़। गोहरा बिजलीघर के सामने दो लाइनमैनों ने अधिकारियों को बिना बताए ही जंगल के फीडर की विद्युत लाइन शिफ्ट कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता ने दोनों की सेवा समाप्त कर दी। वहीं, मामले में अवर अभियंता ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गढ़ डिवीजन में अवैध तरीके से लाइन शिफ्टिंग के काम धड़ल्ले से हो रहे हैं। हाल ही में अटूटा छोईया के पास 33 केवी की लाइन अवैध तरीके से शिफ्ट कर दी गई, इसमें अवर अभियंता को निलंबित किया गया है। कुछ और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जिनकी जांच रिपोर्ट में संलिप्तता भी सामने आई है।
विज्ञापन


इसी बीच गोहरा बिजलीघर के पास जंगल के फीडर की लाइन को अवैध तरीके से करीब आठ फुट तक शिफ्ट कर दिया गया। इसकी शिकायत मिलने पर अधिकारियों के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। जांच की तो पता चला दो लाइनमैनों ने यह कार्य किया है। आनन फानन में दोनों की बिजलीघर से सेवा समाप्त कर दी गई। अवर अभियंता जितेंद्र पाल ने बताया कि इस प्रकरण में लाइनमैन विजेंद्र और मोंटू के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में तहरीर दी गई है। क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33केवी लाइन की शिफ्टिंग से पहले का आवेदन पत्र वायरल

अटूटा छोईया के पास 33केवी लाइन को अवैध तरीके से शिफ्ट करने के मामले में आवेदनकर्ता द्वारा दिया पत्र और कार्यालय व्यवहार पत्र वायरल हो रहा है। इसमें स्पष्ट है कि आवेदन और एस्टीमेट तार ऊंचा करने के बनाए गए हैं। जबकि मौके पर कार्य शिफ्टिंग का हुआ है।



बिना अनुमति काम करने वालों पर भी हो कार्रवाई

जिले में जिन स्थानों पर गलत कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें ऐसे ठेकेदार अंजाम दे रहे हैं। इन्हें, उन क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति भी नहीं है। पिछले दिनों इसी तरह का मामला सामने आया था। हालांकि, अधिकारियों से बात बिगड़ने पर पहले शिकायतें की गई और बाद में समझौता कर लिया गया। ईमेल के जरिए एक व्यक्ति ने चेयरमैन से भी शिकायत की है।



कोट -

गोहरा बिजलीघर क्षेत्र में विद्युत लाइन शिफ्ट करने के मामले में दोनों लाइनमैनों को बिजलीघर से हटा दिया है। उनकी सेवा समाप्त करने के संबंध में कंपनी को पत्र लिख दिया गया है। इस मामले में अवर अभियंता ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। - अनुज जयसवाल, अधिशासी अभियंता गढ़मुक्तेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed