फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two lady died due to current

Hapur News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो महिलाओं की मौत

Fri, 29 Dec 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 29 Dec 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
two lady died due to current
कुचेसर चौपला/हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव बनखंडा और रमपुरा के जंगल में लकड़ी व घास लेने गई दो महिलाओं पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव काफी हद तक जल गए और हड्डियां भी शरीर से अलग हो गईं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मुआवजे की मांग के लिए ग्रामीणों ने दोनों का शव नहीं उठने दिया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी द्वारा मुआवजा दिलाने का आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव बनखंडा निवासी शांति देवी (55) और किरन(45) के मकान आस पड़ोस में हैं। रोज की तरह दोनों महिलाएं भैंसों का चारा और चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थीं। करीब दो बजे दोनों लकड़ी बीनते हुए नहर की पटरी पर मिट्टी के टीले पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इनके ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार अचानक टूट गया और उसकी चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय हाईटेंशन तार लकड़ी से छू गया। जिससे तार टूट गया और यह हादसा हो गया। दोनों महिलाओं के शव बुरी तरह से झुलस गए थे। मौके से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने हादसे को देखकर शोर मचाया। महिलाओं की मौत की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। उपखंड अधिकारी ने लोगों को मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शव उठाने पर राजी हो गए और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



तीन साल पहले हुई थी शांति के पति की मौत

मृतका शांति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। तीन साल पहले उसके पति की भी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। जबकि किरन का पति विजय दिल्ली स्थित पेपर कटिंग फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर था। उसकी अनुपस्थिति में किरन ही परिवार की देखभाल करती थी। परिवार में बड़ी बेटी कविता की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे और दो बेटी अभी भी अविवाहित हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव देखकर कांप गई रुह

हाईटेंशन लाइन के करंट से दोनों महिलाओं के शवों की स्थिति काफी खराब हो गई। जिसने भी शव देखे उसकी रूह कांप गई। ग्रामीणों के अनुसार शांति का शव मिट्टी की ढांग के ऊपर पड़ा था और किरन नीचे जमीन पर पड़ी थी। दोनों को पहचानना मुश्किल था। शरीर पर कपड़ों के साथ अधिकतर मांस भी जल चुका था। हाथ पैर लगभग कोयले में तब्दील हो गए थे। हड्डियों के अवशेष भी शरीर से अलग हो गए थे।


कोट -

हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दोनों महिलाओं को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।-सुनीता सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed