फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two group fight in dehra

Hapur News: दोहरा में दो पक्षों में मारपीट और पथराव

Sun, 20 Oct 2024 09:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 20 Oct 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
two group fight in dehra
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव निवासी दो ड्राइवरों का कंपनी में पहले वाहन का नंबर लगाने के चक्कर में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


गांव निवासी जब्बार व शेरु यूपीएसआईडीसी स्थित एक ब्रिक्स बनाने वाली कंपनी में वाहन चलाते हैं। कंपनी में बनने वाली ब्रिक्स की आपूर्ति को पहले ले जाने के चक्कर में दोनों अपने-अपने वाहनों का नंबर पहले लगवाने के लिए आपस में भिड़ गए। जिसके बाद गांव देहरा के मिर्चीयान मोहल्ला में शनिवार की दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट व पथराव के दौरान दो लोग घायल हो गए। मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed