फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two friends died on Ganga Expressway

यूपी में दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर दो दोस्तों की मौत, बाइक पर सवार होकर जा रहे थे पार्टी में

Fri, 21 Nov 2025 09:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 09:23 PM IST
सार

बक्सर निवासी श्यामलाल के बेटे सतीश अपने मित्र केशव के साथ शुक्रवार की देर शाम रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए जनपद बुलंदशहर के गांव जा रहे थे। 

विज्ञापन
Two friends died on Ganga Expressway
चश्मे में सतीश सैनी और लाल टीशर्ट में केशव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सिंभावली स्थित गांव बक्सर निवासी सतीश (32 वर्ष) और उनके मित्र केशव (25 वर्ष) की जनपद बुलंदशहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

बक्सर निवासी श्यामलाल के बेटे सतीश अपने मित्र केशव के साथ शुक्रवार की देर शाम रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए जनपद बुलंदशहर के गांव जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव हिंगवाडा के निकट अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी पहचान होने के बाद बीबी नगर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed