{"_id":"580e1b7d4f1c1bcc75bc2592","slug":"two-days-from-power-starved-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बिजली की किल्लत से जूझ रहे हैं पांची गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से बिजली की किल्लत से जूझ रहे हैं पांची गांव के लोग
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 24 Oct 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फाटक पर अंडरपास बनने के कारण दो दिन पहले पांची गांव की बिजली काट दी गई थी। बिजली निगम के अफसरों की लापरवाही से अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीणों को बिजली और पानी के साथ ही फसलों की सिंचाई और चारे के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। इन दिनों गांव के बाहर बने फाटक पर रेलवे द्वारा अंडरपास बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव को बिजली आपूर्ति देने के लिए मुख्य लाइन फाटक के पास से ही होकर निकल रही है। इस लाइन से कार्य में बाधा न उत्पन्न हो, इसलिए लाइन को काट दिया गया था। इसके चलते दो दिन से गांव में बिजली गुल है।
विज्ञापन
बिजली निगम के अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। गांव निवासी सतवीर त्यागी, महेंद्र त्यागी, रघुराज त्यागी, भगतजी,
हरिओम त्यागी, रामबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार निगम के अफसरों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
उपखंड अधिकारी दिपांशु ने कहा कि अंडरपास बनाने के कार्य में लगी मशीनें विद्युत लाइन के संपर्क में आ सकती थीं, इसलिए लाइन को बंद कराया गया है। रेलवे का कार्य लगभग हो चुका है, जल्द ही गांव की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।