{"_id":"6adba8914ebba0fde904a076","slug":"contractor-accused-of-cutting-main-power-station-cable-thousands-of-people-affected-hapur-news-c-135-1-hpr1002-150888-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ठेकेदार पर बिजलीघर की मुख्य केबल काटने का आरोप, हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ठेकेदार पर बिजलीघर की मुख्य केबल काटने का आरोप, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन
हापुड़। पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े फीडर नंबर दो की मुख्य केबल कार्य के दौरान काट दी। आरोप ठेकेदार पर है। यह केबल रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से गुजर रही थी। इस घटना से भगवानपुरा, कृष्णा नगर, शक्तिनगर, न्यू पन्नापुरी और इंद्रलोक कॉलोनी के हजारों लोगों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा।
ऊर्जा निगम में टेंडर लेकर काम करने वाली अयांश फर्म पर केबल काटने का आरोप है। मामला संज्ञान में आने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से गुजरने वाली केबल को ठीक कराने के लिए रेलवे से अनुमति लेना एक बड़ी चुनौती बन रहा है।
निगम के अधिकारियों ने संबंधित विभागों से पत्राचार शुरू कर दिया है। ठेकेदार पर 10 से 12 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने की चर्चा है। हालांकि, जुर्माने के संबंध में पत्राचार होने पर ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
शुरुआत में इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया था। लेकिन जानकारी अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी तक पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तलब किया। इसके बाद मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हुई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के नीचे केबल काट दी गई है। नुकसान की भरपाई को लेकर पत्राचार किया जा रहा है।