फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two brothers arrested for killing their sister and burning her dead body

Hapur: बहन की हत्या कर शव जलाने वाले दो भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी युवती

Thu, 16 Mar 2023 06:32 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 16 Mar 2023 06:32 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों को रामपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और बैडशीट बरामद की गई है। इसी बैडशीट में बांधकर आरोपी युवती के शव को श्मशान ले गए थे।

विज्ञापन
Two brothers arrested for killing their sister and burning her dead body
बहन की हत्या कर शव जलाने वाले दो भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में तीन मार्च को बहन की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सगे भाई अरुण और चचेरे भाई छतरू को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक व बैडशीट बरामद की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने बताया कि चार मार्च को हाफिजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रामपुर निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीक्षी की उसके ही परिजनों ने हत्या कर दी है और शव को गुपचुप तरीके से श्मशान में ले जाकर जला दिया है। मामले में पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने मामले का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस मृतका की बहन के अलावा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि सगा भाई अरुण पुत्र रकम सिंह और चचेरा भाई छतरू पुत्र रतन सिंह फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन

 

गुरुवार सुबह हाफिजपुर पुलिस ने दोनों को रामपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और बैडशीट बरामद की गई है। इसी बैडशीट में बांधकर आरोपी युवती के शव को श्मशान ले गए थे। घटना में शामिल एक और चचेरा भाई रिंकू फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed