{"_id":"6984c7d48ee1c43415060b49","slug":"two-boys-stunt-on-a-car-hapur-news-c-135-1-hpr1002-136706-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार की छत पर खड़े होकर किया स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार की छत पर खड़े होकर किया स्टंट
Thu, 05 Feb 2026 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र में स्टेयरिंग छोड़ कार की छत पर खड़े होकर दो युवकों के स्टंट करने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने कार का 29 हजार रुपये का चालान काटा है। वीडियो गांव रसूलपुर के पास का बताया जा रहा है।
सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यातायात प्रभारी नरेश कुमार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने कार का 29 हजार रुपये का चालान काट दिया।
उन्होंने बताया कि जिले की जनता यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों को चलाने का प्रयास करें। यातायात नियमों का पालन न करने पर वाहन स्वामी व वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।