{"_id":"668d6e26b45fb186420093a2","slug":"two-boy-died-in-an-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112499-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीजे से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीजे से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, दो युवकों की मौत
Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र की समाना चौकी के पास एक डीजे से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार दो युवकों मुबारिक (19) व योगेंद्र (24) निवासी गांव नान की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी कैलाश अपने भाई दुष्यंत के साथ धौलाना में एक कार्यक्रम में डीजे बजा कर लौट रहे थे। डीजे से लदे कैंटर पर गांव नान निवासी योगेंद्र पुत्र नरेंद्र व मुबारिक पुत्र सलमू, उसका भाई साजिद, संदीप व मोहित निवासी गांव नान सवार थे। लौटते समय जैसे ही मिनी ट्रक समाना चौकी के पास पहुंचा तो किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। डीजे के साथ पीछे बैठे योगेंद्र और मुबारिक अन्य साथियों के साथ सड़क पर नीचे आ गिरे। इस दौरान भारी समान उनके उनके गिर जाने से सभी दब गए।
मौके पर जमा हुए लोगों ने घायलों को बाहर निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मुबारिक और योगेंद्र की मौत हो गई। जबकि साजिद और संदीप को गंभीर हालत में मेेरठ के लिए रेफर किया गया है। जबकि बाकी तीन घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना होना बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर गांव में छाया मातम -
गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। दोनों की मृतक अविवाहित थे। मुबारिक तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। जबकि योगेंद्र तीन बहनों का इकलौता भाई था।