{"_id":"69e65fd4635288883a014766","slug":"two-accused-arrested-after-firing-in-saulana-illegal-weapons-and-bike-recovered-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140256-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सौलाना में फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सौलाना में फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक बरामद
विज्ञापन
धौलाना पुलिस ने पकड़े फायरिंग के आरोपी। स्रोत पुलिस
धौलाना। सौलाना की मिलक मड़ैया में घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने निधावली नहर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मिलक मड़ैया निवासी बेगराज शर्मा के आवास पर रात रसूलपुर थाना जारचा निवासी दीपांशु अपने साथी गोपाल शर्मा के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंचा और उनके भाई मेघराज के साथ गाली गलौज कर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना के बाद दहशत का माहौल बन गया था। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए दो राउंड फायरिंग की, जिससे आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बेगराज शर्मा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा स्थित रसूलपुर निवासी अंकित शर्मा और पिलखुवा के खैरपुर खैराबाद निवासी तुलसी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन सहित तीन जिंदा कारतूस, एक अवैध तमंचा, एक मोबाइल फोन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।