फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two accused arrest

Hapur News: पूर्व मंत्री पर फायरिंग के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Feb 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
two accused arrest
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर पिस्टल तानने और फायरिंग के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि, वारदात में प्रयुक्त कार अभी बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घटना 9 फरवरी की रात की है, जब पूर्व मंत्री मदन चौहान गांव हिरनपुरा में जितेंद्र के भतीजे की सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ गनर और निजी सहायक भी थे। आरोप है कि तीन युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने पिस्टल तानकर अभद्रता की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बुधवार रात बागड़पुर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान शिवम लोधी निवासी राजीव नगर और शुभम भाटी निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात में प्रयुक्त कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के बाद सिर्फ यह बताया है कि वह घटना के दौरान नशे में थे और कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

कोट -
पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हू। पुलिस ने एक आरोपी को कोतवाली में बैठाया और उसको छोड़ दिया। वहीं, घटना के दौरान दो पिस्टल उनको दिखाकर जानलेवा हमले का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने एक ही पिस्टल बरामद की है। पुलिस को पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेना चाहिए। -- मदन चौहान, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed