{"_id":"67fd4125c455c781680f287b","slug":"two-accused-arrest-hapur-news-c-306-1-gha1001-114047-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
Mon, 14 Apr 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। पुलिस ने सोमवार की सुबह चोरी की बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो चाकू और चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार को ब्रजघाट चौकी पुलिस गंगानगरी में पलवाड़ा रोड के निकट श्मशानघाट मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ब्रजघाट की तरफ से दो युवक बाइक पर सवार होकर आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर युवकों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने पीछ़ा कर उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास दो चाकू व एक मोबाइल बरामद हुए। जिसके बाद दोनों बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि उनके पास मौजूद बाइक दो साल पहले गाजियाबाद से चोरी की गई थी। वहीं, उनके पास मिला मोबाइल भी उन्होंने ब्रजघाट से ही चोरी किया था। आरोपियों ने अपने नाम दुष्यंत और अभिषेक निवासी ब्रजघाट बताए हैं। बाइक, चाकू और मोबाइल को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।