{"_id":"6ace6f965637d0e4b108b6b8","slug":"both-riders-injured-in-collision-between-two-bikes-hapur-news-c-135-1-hpr1015-150249-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बहापुर ठेरा के मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार ठेरा निवासी बिल्लू बाइक से सामान लेकर स्याना की ओर से आ रहा था। गांव के मोड़ पर मुड़ते समय पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिल्लू के अलावा दूसरी बाइक पर सवार ऋतिक निवासी निसरखा, थाना बीबी नगर, जनपद बुलंदशहर घायल हो गया।
हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। सीओ राहुल यादव का कहना है कि घायलों का उपचार कराकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।