फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees danced all night to devotional songs during the 'Jagran' of Goddess Bhagwati at the Bhadrakali Temple.

Hapur News: भद्रकाली मंदिर में मां भगवती का जागरण, भजनों पर रातभर झूमे भक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced all night to devotional songs during the 'Jagran' of Goddess Bhagwati at the Bhadrakali Temple.
गढ़ के भद्रकाली मंदिर में जागरण में मौजूद कलाकार। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के स्याना मार्ग स्थित प्राचीन भद्रकाली-कामेश्वर शिव मंदिर परिसर में मंगलवार रात मां भगवती का जागरण हुआ। इसमें भक्तों ने रातभर भजनों का आनंद लिया और माता के जयकारों के बीच जमकर झूमे।
विज्ञापन

देर शाम डॉ. अरुण प्रधान समेत जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने भगवती पूजन किया। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ ज्वाला मैया की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। बुलंदशहर, हापुड़ समेत विभिन्न स्थानों से आए गायकों ने श्रीराम जी की सेना चली... और चलो बुलावा आया है... जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, भगवान शिव-पार्वती और श्रीराम सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने महारास और फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान जागरण सेवा समिति से जुड़े डीके सोनी, विपिन आहूजा, पवन सोनी, गौरव सोनी, अमन चौधरी, जितेंद्र चौधरी, हनी, सुमन सोनी और दुलारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed