फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   TTE beat the passenger.

चलती ट्रेन में टीटीई ने यात्री को पीटा, एफआईआर

Sun, 12 Mar 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 12 Mar 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
TTE beat the passenger.
यात्री को पीटा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से बनारस जा रहे एक यात्री को टिकट नहीं दिखाने पर टीटीई ने चलती ट्रेन में पीट दिया। टीटीई के बर्ताव से गुस्साए अन्य यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


गढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पीड़ित ने जीआरपी चौकी में आरोपी टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला मधुप कुमार निवासी जिला आरा,
विज्ञापन


बिहाररविवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली से बनारस जा रहा था। रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे टीटीई ने मधुप से टिकट दिखाने को बोला, उसने भीड़ होने के चलते थोड़ी देर में टिकट दिखाने की बात कही। इस पर गुस्साए टीटीई ने उसे चलती ट्रेन में पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ट्रेन गढ़ स्टेशन पहुंच गई। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने उसे किसी तरह बचाया और हंगामा करने लगे। काफी संख्या में यात्री उसे जीआरपी चौकी ले गए। घायल यात्री ने अपनी आपबीती सुनाने के बाद आरोपी टीटीई के खिलाफ तहरीर दी।


वहीं, यात्रियों के हंगामा करने से ट्रेन करीब 15 मिनट लेट हो गई, जिससे होली के मद्देनजर अपने घरों को लौटने वालों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ीं।

उधर, जीआरपी चौकी इंचार्ज नवनीत कुमार ने बताया कि दिल्ली से वाया बनारस बिहार लौट रहे यात्री मधुप कुमार की तहरीर पर टीटीई एके श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आरोपी खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही रेलवे को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed