{"_id":"591091134f1c1bdc55851c41","slug":"truck-trapped-in-the-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक के बूम में फंसा ट्रक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक के बूम में फंसा ट्रक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 08 May 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
गढ़-स्याना रोड स्थित रेलवे लाइन से होकर जा रहा एक लोडेड ट्रक सोमवार तड़के करीब चार बजे अनियंत्रित होकर फाटक के बूम में फंस गया। इससे ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद न होने पर स्टेशन प्रबंधन और आरपीएफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर स्टेशन से आए कर्मचारियों ने आनन फानन में जंजीर बांधकर दिल्ली-लखनऊ रूट पर आने जाने वाली कई ट्रेनों को कोशन नियम अपनाकर इधर से उधर निकाला।
इसके बाद आरपीएफ टीम ने क्रेन बुलाकर बूम में उलझे ट्रक को हटवाया। मरम्मत करने के बाद फाटक को सुबह 9.35 बजे पूरी तरह सुचारू किया जा सका।
आरपीएफ एसआई सुभाष यादव ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक कुलदीप निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन