फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Truck hits auto, 6 women injured

Hapur News: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 महिलाएं घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Truck hits auto, 6 women injured
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा स्थित बिस्कुट फैक्टरी के सामने सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक और ऑटो चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ऑटो बुलंदशहर के गुलावठी से सवारियां लेकर गाजियाबाद के मसूरी जा रहा था। देहरा गांव के पास दाऊद बिस्कुट फैक्टरी के सामने मसूरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर महिलाओं की चीख-पुकार मच गई। कई महिलाएं बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गईं। राहगीरों ने घायल महिलाओं को ऑटो से निकालकर किनारे बैठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो व ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ट्रक व ऑटो चालक फरार हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिलाएं
आरती (28) निवासी शेखपुर खिचरा, सलमा (40), गुलफ्शा (25), शबाना (35) निवासी हुसैनपुर गुलावठी, नफीसा (52) व मुनीजा (56) निवासी देहरा घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed