{"_id":"64ecd3360fb48ac4270eb7f4","slug":"truck-bumped-into-a-house-hapur-news-c-306-1-gha1001-1113-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रेक फेल होने पर घर में घुसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रेक फेल होने पर घर में घुसा ट्रक
Mon, 28 Aug 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में पलवाड़ा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण एक मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी वकील खां ने बताया कि वह सोमवार को घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पलवाड़ा की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उसके घर में जा घुसा, जिससे घर में आंगन की तरफ का हिस्सा ट्रक की टक्कर लगने से टूट गया। घर में मौजूद परिजनों में चीख पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्रक को बाहर निकलवाया। वहीं ट्रक चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि ब्रेक फेल होने कारण ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा है। थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि ट्रक को घर से बाहर निकलवा दिया है। पीड़ित मकान स्वामी से वार्ता की गई है, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मकान स्वामी की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।