फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Trouble beating women in every field: CDO

हर क्षेत्र में मुसीबतों को मात दे रही महिलाएं : सीडीओ

Mon, 26 Sep 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 26 Sep 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Trouble beating women in every field: CDO
बेहतर समाज के लिए महिलाएं समझें अपनी जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की महिलाएं आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंच रही हैं। जरूरत है उन्हें बेहतर वातावरण के साथ प्रोत्साहन देने की। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


महिलाओं को सशक्त बनने से ही समाज का उत्थान संभव है। बेहतर समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी समझनी होगी। तभी वह मुसीबतों को मात दे सकेंगी। सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है
विज्ञापन


जो महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभा रही है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त पहल पर नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान विषय पर आयोजित सेमिनार के मुख्य अतिथि रहे सीडीओ कुणाल सिल्कू (आईएएस) ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित एसएसवी (पीजी) कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और आगे बढ़े। सरकार महिलाओं को सबल बनाने के लिए पेंशन और आवास योजनाएं भी चलाई हैं।

उन्होंने कहा कि सशक्त बनने के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वूमेन पॉवर लाइन 1090 आज एक मिशाल है। जिसके तहत महिलाओं के उत्पीड़न का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है।

भ्रूण हत्या के लिए महिलाओं को भी समाज में जागरूकता लाने के लिए आगे आना चाहिए। सीओ सिटी/यातायात विशाल यादव ने महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। नई टेक्नालाजी के साथ महिला सुरक्षा के साधनों को और मजबूत किया गया है। शक्ति ऐप इसकी बानगी है। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं पर मुसीबत आने पर क्षण भर में उसकी लोकेशन ट्रेस हो जाएगी।

इससे पुलिस को भी कार्रवाई करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी नंबर 100 को और हाईटेक किया गया है। वहीं, श्री शिक्षा प्रसार समिति के सचिव सतेंद्र कुमार (छावनी वालों) ने कहा कि महिलाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि वशिष्ठ ने कहा कि जागरूकता के अभाव में महिलाओं का अब भी अपने अधिकारों की जानकारी नहीं हो पाई है। इसके कारण वह सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति अब सचेत हो जाना चाहिए।

समाजसेवी मुशर्रफ चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान को लेकर काफी गंभीर है। महिलाओं को चाहिए कि वे इसके लिए जागरूक हों। सभी वक्ताओं ने अमर उजाला द्वारा इस संबंध में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन वंदना वशिष्ठ व जयवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ने महिलाओं ने भाग लेकर सरकार की योजनाओं को जाना। कार्यक्रम में एडीएम रजनीश राय, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डा. जयप्रकाश त्यागी,

श्री शिक्षा प्रसार संमिति के प्रधान अशोक अग्रवाल, उप प्रधान अनिल गुप्ता (टीटू), अमर उजाला के एसोसिएट वाइस प्रेजीडेंट अशोक शर्मा, कलस्टर हैड भवानी शर्मा, अमर उजाला गाजियाबाद के संपादक हेमंत लवानिया उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरूआत से पहले ही महिलाओं की भीड़ उमडनी शुरू हो गयी। कार्यक्रम की शुरूआत होने तक स्थिति यह थी कि सभागार ठसाठस भर गया।


आओ पढ़ो सोसाइटी की मुस्लिम महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।  कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान से संबंधित 400 फार्म वितरित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed