फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   trial of a train on dedicated freight corridor

Hapur News: डबल इंजन के साथ कोयले की मालगाड़ी से हुआ एक और ट्रायल

Mon, 31 Jul 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 31 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
trial of a train on dedicated freight corridor
हापुड़। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खुर्जा से खतौली तक सोमवार को एक और ट्रायल हुआ। डबल इलेक्ट्रिक इंजन की कोयले से भरी मालगाड़ी खुर्जा से खतौली तक सफल रूप से दौड़ी। अधिकारियों की देखरेख में इस महत्वपूर्ण ट्रायल को अंजाम दिया गया। उधर ट्रैक का निर्माण अब सहारनपुर तक पूरा कर लिया गया है। अगला ट्रायल खुर्जा से सहारनपुर के बीच करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पर 15 अगस्त तक खतौली तक मालगाड़ियों के संचालन की तैयारी है। इसी क्रम में लगातार महत्वपूर्ण ट्रायल किए जा रहे हैं। सोमवार को भी अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण कर कमियों को दूर किया। इसके बाद खुर्जा से सुबह करीब 11 बजे ट्रायल शुरू हुआ। इस दौरान दो इलेक्ट्रिक इंजन से जुड़ी मालगाड़ी करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी।
विज्ञापन


मालगाड़ी को अधिक वजन के साथ इस ट्रैक को परखा गया। दो इंजन के अलावा मालगाड़ी के साथ 58 डिब्बे जुड़े हुए थे, जिनमें करीब 5305 टन भरा हुआ था। खुर्जा से खतौली तक यह मालगाड़ी सफल रूप से दौड़ी। इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर तक कार्य पूरा, ट्रैक किया जा रहा लिंक--

खुर्जा से खतौली के बीच कॉरिडोर का करीब 125 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनकर पूरी तरह तैयार है। खुर्जा से खतौली तक इस ट्रैक का निर्माण एलएंडटी कर रही है, जबकि इससे आगे के हिस्से की जिम्मेदारी दूसरी कंपनी की है। अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर तक ट्रैक निर्माण व सिग्नल आदि का सभी कार्य पूरा कर लिया गया है। ऐसे में अब ट्रैक को लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को खुर्जा से सहारनपुर तक यह ट्रैक लिंक हो जाएगा। जिसके बाद इस पर भी ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे।



यहां भी परखी जाएगी व्यवस्था-

ट्रायल करने का मुख्य उद्देश्य ट्रैक की गुणवत्ता, मिट्टी भराव, सिग्नल क्वालिटी को परखना होता है। ट्रेन के ट्रैक से गुजरने के दौरान अलग अलग अधिकारियों की टीम इन सभी बिंदुओं की जांच करती है। फिलहाल खुर्जा से खतौली तक अधिकतर ट्रायल पूरे हो चुके हैं। इसके कारण 15 अगस्त पर खतौली तक इस पर मालगाड़ी के संचालन की तैयारी है। जबकि बाकी हिस्से पर ट्रायल शुरू होंगे। यहां अगले कई माह तक अलग अलग तरीकों से ट्रायल होंगे।




ट्रैक की सफलता से अधिकारी उत्साहित-

खुर्जा से खतौली तक अधिकतर ट्रायल पूरे हो चुके हैं। ट्रायल सफल रहे हैं, जिन्हें लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह है। अब 15 अगस्त को होने वाले फाइनल ट्रायल की तैयारी हैं।-गुरविंदर सिंह, प्रबंधक, एलएंडटी कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed