फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Trees Uprooted by Storm and Rain in Ganganagari; Power Supply Disrupted for Six Hours

Hapur News: गंगानगरी में आंधी-बारिश से गिरे पेड़, छह घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trees Uprooted by Storm and Rain in Ganganagari; Power Supply Disrupted for Six Hours
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी क्षेत्र में बुधवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और बारिश के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया और बादलों के कारण सूरज दिखाई नहीं दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पुराने पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी लगभग छह घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन


गढ़ के नक्का कुआं रोड स्थित कोतवाली के पास और न्यायालय परिसर में सौ साल से अधिक पुराने पेड़ तेज आंधी के कारण धराशायी हो गए। अचानक पेड़ गिरने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। न्यायालय परिसर में अधिवक्ता पवन कंसल समेत अन्य अधिवक्ता और कर्मचारी मौके से भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। वहीं, नक्का कुआं रोड पर अस्थायी झोपड़ीनुमा मकानों के पास खड़ा एक पुराना पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। पेड़ बिजली के खंभों पर गिरने से करीब चार बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ के नीचे बसे विनोद और विक्की के मकानों में मौजूद परिजनों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लोगों का कहना है कि यदि पेड़ मकानों पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पवन कुमार यादव और पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आंधी के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद टूटे तारों और खंभों को दुरुस्त कर सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली न आने से बढ़ी परेशानी

लगातार कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी की सप्लाई प्रभावित रही, जबकि पशु चारे और कंफेक्शनरी कारोबार से जुड़े व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखाई दिए।


खादर क्षेत्र में भी गिरे कई पेड़
तेज आंधी का असर खादर क्षेत्र में भी देखने को मिला। कई गांवों और संपर्क मार्गों पर पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए। ग्रामीणों ने स्वयं पेड़ों की डालियां हटाकर रास्ता साफ किया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed