फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Transport Department is supplementing the fitness check of school vehicles

Hapur News: स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच में परिवहन विभाग कर रहा खानापूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Transport Department is supplementing the fitness check of school vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़ । छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार तो गंभीर है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी स्कूली वाहनों की जांच में इतिश्री कर रहे हैं। जिले में 100 से अधिक स्कूली वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं है। इसके बाद भी चार दिन के अभियान में अधिकारी मात्र तीन वाहनों पर ही कार्रवाई कर सके हैं। जबकि, दूसरे जिलों में कई हादसे हो चुके हैं।


उपसंभागीय कार्यालय में 536 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। विभाग के आंकड़ों पर ही नजर डालें तो इनमें से 100 से अधिक वाहनों पर फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं हैं। जबकि, विभाग के पास इनके पता आदि सब मौजूद है। इसके बाद भी विभाग जिन स्कूलों में इन वाहनों का संचालन हो रहा है, वहां कार्रवाई न करके अधिकारी दूसरे स्थानों पर चेकिंग कर रहे हैं। इस कारण वाहनाें पर अधिक कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। सोमवार से शुरू हुआ स्कूली वाहनों की जांच का अभियान 22 जुलाई तक चलेगा, लेकिन चार दिनों के अभियान में अधिकारियों ने 121 वाहनों की जांच का दावा किया है। जिसमें छह वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जबकि, तीन वाहनों को सीज किया गया है। इन तीन वाहनों में अधिक कमियां मिली हैं। बृहस्पतिवार को भी अधिकारियों ने कुछ कार्रवाई की हैं। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने बताया कि बिना फिटनेस के स्कूली वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं। वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed