{"_id":"678d3382f8d605eeb102a4f5","slug":"transformer-hapur-news-c-135-1-hpr1002-119373-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर दे रहा हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर दे रहा हादसे को न्योता
Sun, 19 Jan 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। परतापुर चुंगी के पास जमीन पर रखा ट्रांसफॉर्मर हादसे को न्योता दे रहा है। ट्रांसफाॅर्मर व फ्यूज बॉक्स बरसात में खतरनाक साबित हो सकते है। साथ ही आसपास से गुजरने वाले लोग करंट की चपेट में आ सकते हैं।
मोहल्ला निवासी फिरोज मेहताब, शेर खान, अमित, दिनेश व राहुल ने बताया कि इसकी जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी है, लेकिन कोई कार्रवाई करने को तैयार ही नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बताया कि यहां पर कम बारिश होने पर ही जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिस कारण जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर व फ्यूज बॉक्स दोनों से ही कोई भी व्यक्ति हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मार्ग से स्कूल के छोटे बच्चे आते जाते हैं। जो उनके लिए बहुत खतरनाक है। कई बार पशु इसकी चपेट में आकर मर चुके हैं। मोहल्लेवासियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से ट्रांसफाॅर्मर व फ्यूज बॉक्स को ऊंचे स्थान पर रख चहारदीवारी करने की मांग की है।
एसडीओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की जांच कर लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।