फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   training after 25 may

Hapur News: मतगणना के लिए 25 के बाद होगा पहला प्रशिक्षण

Wed, 15 May 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
training after 25 may
हापुड़। लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मतगणना के लिए एक टेबल पर चार कर्मचारियों को लगाया जाएगा। 25 मई के बाद कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में लोकसभा चुनाव की सीटों के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान हुआ था। इस बार जिले में 59.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक 59.71, धौलाना में 59.31 और गढ़मुक्तेश्वर में 59.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसके बाद अब मतगणना की बारी है।
विज्ञापन


सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। इसमें चतुर्थ श्रेणी का एक कर्मचारी भी रहेगा। जो ईवीएम मशीनों को लेकर आने और जाने का कार्य करेगा। इसके अलावा डाटा आपरेटर, वरिष्ठ अधिकारी भी टेबल पर मौजूद रहेंगे। इस कार्य में राजस्व, शिक्षा, विकास भवन सहित कुछ अन्य विभाग के कर्मचारियों को लगाया जाएगा। साथ ही प्रति टेबल अनुसार अतिरिक्त कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 25 मई के बाद प्रशिक्षण होगा। दो चरणों में प्रशिक्षण पूरा होगा। मतगणना से एक सप्ताह के अंदर ही दोनों प्रशिक्षण दिए जाएंगे। मतगणना संबंधी पूरा कार्य नवीन मंडी में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed