फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   train late in hapur

Hapur News: पंजाब ट्रेन हादसे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Mon, 03 Jun 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 03 Jun 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
train late in hapur
हापुड़। पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियों के टकराने से अंबाला से लुधियाना के बीच रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इससे पंजाब की तरफ जाने वाली ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अमृतसर गरीब रथ के संचालन पर भी असर पड़ा। सोमवार को दोनों ट्रेनें घंटों की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची, इसके साथ ही अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों को परेशान किया।
विज्ञापन


ऊधमपुर रेलवे स्टेशन से चलकर सूबेदारगंज को जाने वाली ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुबह चार बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। लेकिन सोमवार को ट्रेन 14 घंटे 30 मिनट की देरी से शाम 6.30 बजे स्टेशन पहुंची। ऐसा ही हाल सहरसा से अमृतसर जंक्शन के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का रहा। यह ट्रेन भी दोपहर की जगह सात घंटे की देरी से शाम के समय रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। डिबरुगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत व मुरादाबाद से गाजियाबाद को जाने वाली मेमू ट्रेन ने भी यात्रियों को आधा घंटे तक इंतजार कराया। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है पंजाब के सरहिंद में हुए ट्रेन दुर्घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जिससे मंडल में संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों पर भी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed