{"_id":"67bf41e51497071c74087277","slug":"train-late-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120875-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कुंभ स्पेशल ट्रेन पांच और नौचंदी एक्सप्रेस नौ घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कुंभ स्पेशल ट्रेन पांच और नौचंदी एक्सप्रेस नौ घंटे लेट
Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों के निरस्त होने के साथ लेटलतीफी रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस नौ घंटे और कुंभ स्पेशल ट्रेन पांच घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई। वहीं चंपारण सत्याग्रह, आला हजरत सहित अन्य ट्रेनों ने भी रेलयात्रियों को घंटों इंतजार कराया।
प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस नौ घंटे, फाफामऊ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन पांच घंटे, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे, बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
वहीं राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन को जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, सहारनपुर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे 30 मिनट, लखनऊ से चलकर मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से स्टेशन आई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से चल रहा है, जिस कारण ट्रेनें गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।