{"_id":"5908a07d4f1c1bcb3a4431b6","slug":"train-arrived-at-the-station-and-just-got-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर पहुंची ट्रेन और बस हो गया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर पहुंची ट्रेन और बस हो गया निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 02 May 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने घोषित समय से करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे डीआरएम निरीक्षण के लिए खिड़की पर भी नहीं आए। कुछ देर ट्रेन रुकने के बाद वह मुरादाबाद की ओर निकल गए।
विज्ञापन
मंगलवार को डीआरएम प्रमोद कुमार को हापुड़ रेलवे स्टेशन का रेलवे स्टेशन की साफ सफाई का निरीक्षण करना था। इसे लेकर स्टेशन पर सुबह से ही तैयारियां की जा रही थीं।
विज्ञापन
शाम के समय आला हजरत एक्सप्रेस से निर्धारित समय से करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे डीआरएम विंडो पर भी नहीं आए। दिल्ली की ओर से आई ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची और करीब दस मिनट तक वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन
इस दौरान स्टेशन के अधिकारी प्लेट फार्म पर खड़े रहे, लेकिन डीआरएम न तो विंडो पर ही आए और न ही उन्होंने किसी से बात की। दस मिनट बाद ट्रेन मुरादाबाद की ओर रवाना हो गई।
स्टेशन पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने बताया कि डीआरएम अपने कोच में सो रहे थे। इस संबंध में डीआरएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।