{"_id":"575445004f1c1b7d2810d838","slug":"traffic-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन में परेशानी होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन में परेशानी होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 05 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
नाला बना जी का जंजाल
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्ग आश्रम रोड पर साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नाला यहां के हजारों लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। बिन बरसात कभी भी जलभराव होना यहां आम है। इससे परेशान लोगों ने पालिका और जलनिगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर जल भराव की समस्या और पानी की निकासी के लिए पालिका द्वारा नाला बनवाने का करीब एक साल पहले निर्णय लिया गया। जलनिगम को नाला बनवाने का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन
लेकिन कछुवा गति से चल रहा नाला निर्माण लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। आलम यह है कि यहां कभी भी पानी भर जाता है। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों को संबोधित करते हुए नीरज त्यागी ने कहा कि पालिका और जलनिगम के अफसरों की लापरवाही के कारण हजारों लोग परेशान हैं। जलनिगम के अफसरों को यहां की समस्या पता है उसके बाद भी निर्माण कार्य तेजी से नहीं हो रहा है।
जलभराव न हो इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। अगर अफसरों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो कलेक्ट्रेट पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर सचिन त्यागी, गोलू, रवि, अमित, अनुज, नितिन, निखिल, शांतनू, अभिषेक, नीशू, पप्पू आदि मौजूद थे।