{"_id":"691f5901604c68b1e8099f6d","slug":"tomatoes-turned-red-chillies-also-spicy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-133076-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टमाटर हुआ लाल, मिर्च भी तीखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टमाटर हुआ लाल, मिर्च भी तीखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। सहालग सीजन में सब्जियों की मांग बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बाजार में जो हरी मिर्च पिछले हफ्ते 40 रुपये किलो बिक रही थी, अब वह 60 रुपये किलो पहुंच गई है। टमाटर भी 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होने का कारण आसपास के क्षेत्रों में फसल खत्म हो जाना है। दूसरे राज्यों से मंडी में सब्जियों की आवक हो रही है। इस कारण एक सप्ताह में टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं। टमाटर की आवक नासिक और हिमाचल प्रदेश से हो रही है।
हरी मिर्च के दाम में भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। भिंडी के दाम भी 80 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। लौकी और तरोई के दाम भी 40 रुपये किलो से बढ़कर 60 रुपये किलो पहुंच गए हैं। करेला के दाम भी दोगुना हो गए हैं, 40 रुपये प्रति किलो मिलने वाला करेला अब 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता किशोर कुमार ने बताया कि सहालग में सब्जियों की मांग बढ़ने और क्षेत्र में फसल का उत्पादन कम होने के कारण सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सहालग सीजन में दाम कम होने की उम्मीद नहीं हैं। हालांकि, मटर और प्याज के दाम में गिरावट देखने को मिली है।
सब्जी दाम पहले अब
टमाटर 40-50 80
प्याज 20 25
हरी मिर्च 40 60
भिंडी 80 150
लौकी 40 60
तोरई 40 60
करेला 40 80
(नोट: सब्जियों के दाम प्रति रुपये किलो में हैं।)