{"_id":"5814a7a54f1c1b994fbc50c3","slug":"today-will-uninterrupted-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिलेवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिलेवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 29 Oct 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेवासियों को रविवार को दीपावली के मद्देनजर बिजली संबंधी समस्या से परेशानी नहीं होगी। समूचे क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
जन सुविधा केंद्र पर भी कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। बिजली निगम के अफसरों ने प्रकाश के पर्व दीपावली पर जिलेवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति दिलाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने शनिवार को एसडीओ व अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बिजलीघर पर अवर अभियंता सहित तीन कर्मचारी हर हाल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही तत्काल समस्या का निस्तारण किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित जन सुविधा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
शहरी क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्या पर इस केंद्र के कर्मचारी नजर रखेंगे। अधिशासी अभियंता ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।