{"_id":"5710fb144f1c1b7b084a6ac5","slug":"today-collectorate-advocate-gerenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कलक्ट्रेट घेरेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कलक्ट्रेट घेरेंगे अधिवक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
कानून
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में युवा अधिवक्ता संजय शर्मा की हत्या के विरोध में शनिवार को हापुड़ के वकील कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में वकीलों के प्रति क्राइम बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में वकीलों हत्या एवं गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में पूरे प्रदेश के अधिवक्ता 16 अप्रैल को जिला एवं तहसील मुख्यालयों का घेराव करेंगे।
शुक्ल ने बताया कि बार काउंसिल की ओर से हत्या की घटनाओं में मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को अखलाख फार्मूले के आधार पर न्यूनतन 45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति तथा उसके परिजनों को नौकरी, शस्त्र लाइसेंस देने की मांग प्रदेश शासन से की गई है।
विज्ञापन
30 अप्रैल और 13 मई को धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देना और शांति मार्च निकालने, 23 मई को पूरे प्रदेश के अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। जिला बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव शाहिद हुसैन ने अधिवक्ता संजय शर्मा की हत्या की निंदा की।
विज्ञापन