फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   To prevent fraudulent bills, payments will be made through GPS system

Hapur News: बिलों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जीपीएस सिस्टम के जरिए होगा भुगतान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
To prevent fraudulent bills, payments will be made through GPS system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले की नगर पालिकाओं में पेट्रोल और डीजल के बिलों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। भुगतान के समय जीपीएस मूवमेंट के लॉगबुक का सत्यापन होगा, इसमें अंतर मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से नगर पालिकाओं में पेट्रोल व डीजल की गड़बड़ी को लेकर डीएम को गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं, इसमें साफ है कि वाहनों द्वारा तय किए गए किमी. और जनरेटरों के इस्तेमाल किए गए तेल से कहीं ज्यादा पेट्रोल व डीजल का क्रय किया जा रहा है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। इस पूरे प्रकरण को अत्यंत ही असंतोषजनक और संशय पैदा करने वाला भी माना है। अब मामले में नगर पालिका के वाहनों और जनरेटरों को चलाने के लिए खरीदारी में गड़बड़ी पर आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



आदेश में साफ है कि पालिकाओं में संचालित सभी वाहनों पर जीपीएस ट्रैकर लगवाए जाएं। साथ ही बिलों का भुगतान जीपीएस द्वारा लॉग किए गए मूवमेंट के आधार पर हो। इसका भी सत्यापन कराया जाएगा। जिससे कि भुगतान के समय अंतर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम के आदेश के बाद से पालिकाओं में अफरा-तफरी का माहौल है। एक जनप्रतिनिधि की निजी गाड़ियों में डीजल व पेट्रोल डलवाकर बिल पालिका से भुगतान कराने के मामले में एक दिन पहले ही बड़ा विवाद हुआ। भुगतान के लिए चेक तक पर हस्ताक्षर नहीं हुए। इस कारण हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को सफाई व्यवस्था तक ठप रही। इस कारण पेट्रोल पंप स्वामी का भुगतान तक नहीं हुआ। जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बिल का भुगतान हो सका। इसके बाद जाकर वाहनों को पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति हो सकी।




डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के उपयोग को लेकर लगातार गोपनीय शिकायतें आ रही थीं। जिसके बाद सभी अधिशासी अधिकारियों को जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ही भुगतान के आदेश दिए गए हैं। इसमें गड़बड़ी मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed