फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thunderstorm half-city lights cut.

आंधी ने गुल कराई आधे शहर की बत्ती

Tue, 09 May 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 09 May 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm half-city lights cut.
बिजली - फोटो : amar ujala

सोमवार रात आई तेज आंधी ने आधे शहर की बत्ती गुल कर दी। तेज हवा के कारण दिल्ली रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से अतरपुरा और दिल्ली रोड बिजलीघर ठप हो गए। करीब दो घंटे तक हजारों घरों की आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन


मंगलवार को भी दोपहर में दोनों बिजलीघर एक घंटे तक बंद रहे। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। सोमवार रात करीब 12.30 बजे तेज आंधी के कारण दिल्ली रोड पर 33 केवी क्षमता का हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया।
विज्ञापन


इससे अतरपुरा और दिल्ली रोड बिजलीघर ठप हो गए। अचानक दोनों बिजलीघरों के बंद होने से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लाइन की पेट्रोलिंग की गई, करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ढूंढा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात होने के कारण लाइन को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जा सका। जैसे तैसे तार को जोड़कर दोनों बिजलीघरों को चालू कराया गया। रात में करीब 2.30 बजे बिजली आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।


उधर, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उक्त हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त किया गया। इसके चलते दोनों बिजलीघर दिन में भी एक घंटे तक ठप रहे।

इस असुविधा से शहर के करीब 40 हजार परिवारों को भीषण गर्मी में पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से समस्या हुई थी। लाइन को दुरुस्त करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed