{"_id":"58064a084f1c1b672c70392c","slug":"throughout-day-streets-crawling-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से दिनभर सड़कों पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से दिनभर सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
शहर में जाम के चलते हालात बदतर हो चुके हैं। मंगलवार को फिर पूरे दिन मुख्य सड़कों और चौराहों पर जाम लगा रहा। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी मशक्कत करते रहे। मंगलवार को दिन निकलते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
नगर के प्रमुख चौराहे तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग व स्वर्ग आश्रम रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया। सुबह आफिस जाने के लिए लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। वहीं स्टूडेंट्स भी स्कूल देर से पहुंचे। दोपहर तक हालात और विकट हो गए।
विज्ञापन
वाहन चालक कई बार उलझते नजर आए। चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए प्रयास करते रहे। शाम के बाद ही वाहनों का दबाव कम होने पर जाम से राहत मिल सकी। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने कहा कि वाहनों के दबाव से जाम लगता है। पुलिस को जाम से निजात दिलाने के लिए सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन