फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three years jail to accused

Hapur News: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा

Fri, 07 Nov 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Nov 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
three years jail to accused
हापुड़। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर गाली गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी को तीन वर्ष सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि दो अन्य अभियुक्तों को भी जाति सूचक शब्द कहने व अन्य आरोपों में भी सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह क्षेत्र के एक गांव में धान लगा रही थी। नौ जुलाई 2021 की सुबह करीब नौ बजे उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री धान के खेत पर जा रही थी। तभी गांव निवासी गल्लड़ उसकी बेटी को गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगा। बेटी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुहं भींचकर ले जाने लगा। विरोध करने पर जाति सूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी दी। पुत्री ने घर आकर घटना के बारे में जानकारी दी। वह आरोपी के घर गई तो उसके परिजन तरीकत, शौकत, गल्लड़ उर्फ रहीस ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देते हुए धक्के देकर घर से भाग दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने अभियुक्त तरीकत, शौकत को एक-एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया। जबकि अभियुक्त गल्लड़ उर्फ रहीस को तीन वर्ष के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed