फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three-year-old boy died after falling into a canal in front of his house in Garhmukteshwar

दो घंटे बाद मिली लाश: घर के सामने रजवाहे में गिरने से मासूम की मौत, बच्चों संग खेलने गया था आरिस; फिर न लौटा

Sat, 31 Aug 2024 07:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Aug 2024 07:36 PM IST
सार

फिरोज का मकान रजवाहे के पास ही बना हुआ है। जिसका तीन साल का बेटा आरिस शनिवार की दोपहर बाद घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक बच्चा रजवाहे में गिर गया। जिसे रजवाहे में गिरता देखकर उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन
three-year-old boy died after falling into a canal in front of his house in Garhmukteshwar
तीन वर्षीय आरिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर में घर के पास से गुजर रहे रजवाहे में गिरने से फिरोज के तीन वर्ष के मासूम बेटे आरिस की मौत हो गई। करीब दो घंटे के बाद बच्चे के शव को रजवाहे से निकाला गया। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

गांव निवासी फिरोज का मकान रजवाहे के पास ही बना हुआ है। जिसका तीन साल का बेटा आरिस शनिवार की दोपहर बाद घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक बच्चा रजवाहे में गिर गया। जिसे रजवाहे में गिरता देखकर उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बच्चे के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आरिस की तलाश करते हुए पुलिस को भी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद मिला बच्चे का शव
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां मामले की जानकारी कर उन्होंने सीओ को भी सूचित किया। जिसके बाद एसडीएम साक्षी शर्मा और सीओ आशुतोष शिवम भी मौके पर पहुंच गए। जिनकी निगरानी में बच्चे की तलाश जारी रही। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव रजवाहे से बरामद हो गया। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों की आस टूट गई। 

विज्ञापन

बच्चे का शव रजवाहे से बरामद हो गया है। जो खेलते हुए रजवाहे में गिरा था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। - आशुतोष शिवम, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed