{"_id":"67b75fa59ac7f7878003ba9b","slug":"three-train-start-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120591-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन ट्रेनों का संचालन बहाल, शटल पैसेंजर 23 तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन ट्रेनों का संचालन बहाल, शटल पैसेंजर 23 तक निरस्त
Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। पिछले एक सप्ताह से निरस्त चल रही राज्यरानी, काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार से बहाल हो गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। लेकिन बुलंदशहर से तिलकब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी, ऐसे में अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ बढ़ेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के बालामाऊ रेलखंड में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते 14 से 19 फरवरी तक मेगा ब्लॉक रहा। ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली तीन ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। इसमें मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, बनारस से नई दिल्ली के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस शामिल थी।
बृहस्पतिवार से तीनों ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिली। वहीं बुलंदशहर से तिलकब्रिज के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर का संचालन भी 17 से 20 फरवरी तक निरस्त किया गया था, जिसके बढ़ाकर अब 23 फरवरी तक कर दिया गया है। ट्रेन के निरस्त होने से हापुड़ व आसपास के क्षेत्रों से गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता कहना है कि मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद राज्यरानी, काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल हो गया है। लेकिन तकनीकी कारणों के कारण शटल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 23 फरवरी तक निरस्त रहेगा।