फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three thieves caught, stolen goods recovered

Hapur News: तीन चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three thieves caught, stolen goods recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात पुलिस ने नौ दिन पहले मोहल्ला इंद्रगढ़ी स्थित निर्माणाधीन अंडरपास में हुई चोरी का खुलासा कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वेल्डिंग मशीन, अल्टीनेटर, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद किया है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आठ जुलाई की रात में मोहल्ला इंद्रगढ़ी स्थित निर्माणाधीन अंडरपास में थी। यहां कार्यरत ठेकेदार कविंद्र सिंह ने थाने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी के खुलासा के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार व उनकी टीम को लगाया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माजिद, आदिल व गुलफाम निवासी गांव गोंदी थाना देहात जिला हापुड़ को ताराचंद कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अंडरपास में काम करने के दौरान यहां कार्यरत कर्मचारी मशीन आदि को बाहर खुले में ही रखकर सो जाते थे। उन्होंने पहले रेकी की थी और मौका पाकर आठ जुलाई की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ चोरी करने की धारा 303(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जा रहा है। उधर, देहात पुलिस ने गांव दोयमी स्थित वृद्धाश्रम के पास से शातिर चोर इलियास निवासी गांव खैरपुर गुर्जर थाना ईको थर्ड जिला गौतमबुद्धनगर हाल पता मोहल्ला रफीकनगर कोतवाली नगर हापुड़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक समेत दो बाइक व अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की बाइक रखना, बरामद होना व फर्जी नंबर प्लेट लगाने की धारा 317(2), 317(5), 345(3) व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed