फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three team for search missing lady

Hapur News: लापता महिला की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित

Tue, 05 Dec 2023 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 05 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
three team for search missing lady
धौलाना। नौ दिन से लापता कस्बा की महिला की बरामदगी के लिए एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं। महिला के घर के बाहर 30 लाख की रंगदारी मांगने का पत्र चस्पा किया गया था। हालांकि पुलिस इसे किसी शरारती तत्व की हरकत बता रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी, जिसकी 27 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दो दिसंबर को लापता महिला का अश्लील वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कस्बा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को लापता महिला के मकान पर एक धमकी भरा पत्र चस्पा करते हुए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले अंजान शख्स ने मेरठ मवाना रोड पर रकम पहुंचाने की बात कही। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला के लापता होने पर उसके भाई ने कस्बा निवासी उसकी बहन की ननद, ननद के पुत्र व उसकी पत्नी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, ऐसे में चस्पा पत्र किसी शरारती तत्व की साजिश लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed