फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three students caught cheating in BA LLB exam

Hapur News: बीए एलएलबी की परीक्षा में तीन छात्र नकल करते पकड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three students caught cheating in BA LLB exam
हापुड़। जिले के 14 केंद्रों पर सोमवार को प्रोफेशनल और एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित कोर्सों की परीक्षा में 2242 छात्र उपस्थित रहे। साथ ही एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए एलएलबी के तीन छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। 163 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में प्रथम पाली में एनईपी यूजी के 201 छात्रों ने परीक्षा दी, सात छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 855 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 63 अनुपस्थित रहे। कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने निरीक्षण किया। मुख्य नियंता डॉ. सुदर्शन त्यागी ने बताया कि सुबह की पाली में बीए एलएलबी के तीन छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन

दूसरी पाली में एनईपी यूजी के 114 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 113 उपस्थित रहे, एक अनुपस्थित रहा। इसी पाली में प्रोफेशन कोर्स के 299 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 289 उपस्थित रहे, 10 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अन्य केंद्रों पर भी परीक्षा आयोजित कराई गई। विश्वविद्यालय से आए दस्ते ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed