फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three personnel hostage.

कनेक्शन काटने गए तीन बिजली कर्मियों को बनाया बंधक

Thu, 12 Jan 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 12 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
three personnel hostage.
बिजली कर्मियों को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

इकलैड़ी गांव में नलकूपों के बकाया बिजली बिल न देने पर कनेक्शन काटने गए तीन बिजली कर्मियों को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया। करीब दो घंटे बाद विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंधकमुक्त किया।

विज्ञापन


भाकियू के तहसील अध्यक्ष भवेंद्र सिसौदिया ने कहा कि एक तरफ सरकार ने नोटबंदी लागू कर किसानों के सामने पैसे की किल्लत खड़ी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ गन्ना मिल से किसानों को उसकी फसल का बकाया नहीं मिला है।
विज्ञापन


ऐसे में किसान किस तरह बिजली का बिल जमा करें। शोषण करने वालों को किसान मुंहतोड़ जवाब देंगे। किसानों ने इकलैड़ी गांव में नलकूपों के बकाया विद्युत बिल न देने पर कनेक्शन काटने आए बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को चेताया है कि जब तक किसानों के पास उनकी फसल का बकाया नहीं आएगा, तब तक किसी भी कीमत पर बिजली बिल जमा नहीं किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने बिजली कर्मियों को छोड़ा।

इस संबंध में अवर अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि विभागीय आदेश पर विद्युत संविदा कर्मी इकलैड़ी गांव में नलकूप धारकों को बिल पर आई छूट की स्कीम बताने के लिए भेज गए थे। इसी दौरान किसानों ने विद्युतकर्मियों को बंधक बना लिया।


उन्होंने बताया कि इकलैड़ी गांव में बीस नलकूपधारकों पर करीब आठ लाख रुपये का बिल बकाया है। इस दौरान अखिलेश, ओमपाल, आसकरण, राकेश, नरेंद्र व करन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed