फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three died in an accident

Hapur News: ततारपुर बाईपास पर टायर फटने से भिड़ीं दो कार, तीन की मौत

Sat, 02 Dec 2023 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 02 Dec 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
three died in an accident
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र में ततारपुर बाईपास पर दो कारों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक कार में सवार दो सगी देवरानी-जेठानी और दूसरी कार में सवार धौलाना उपनिबंधक के पुत्र की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


धौलाना तहसील में उपनिबंधक कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के रूप में तैनात अमित कुमार वर्मा गढ़ में परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र अभिषेक वर्मा(21) जिला गाजियाबाद के एक कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार सुबह वह कार से कॉलेज जाने के लिए निकला था। जब वह देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ततारपुर बाईपास के पास पहुंचा तो अचानक चलती कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान दूसरे ओर से आ रही अन्य कार की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को कारों से बाहर निकाला। दुर्घटना में पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम बझैड़ा खुर्द निवासी सरोज (58) पत्नि रमेश और रामकंकनी (64) पत्नी लक्खी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया हैं। मृतक आपस में देवरानी जेठानी हैं। जबकि घायलों में अभिषेक वर्मा, जसवीर, अमित, नीरज रूमा शामिल हैं। अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए गाजियाबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।थाना प्रभारी हापुड़ देहात सुमित तोमर ने बताया कि बझैड़ा खुर्द निवासी परिवार की महिलाएं नई कार से परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गढ़ जा रहे थे। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन




पलक झपकते हुए हादसा

दुर्घटना के समय दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी। ऐसे में अचानक डिवाइडर पार कर दूसरी ओर कार पहुंचने का दूसरी कार चालकों को आभास भी नहीं हुआ। पलक झपकते ही हुई इस दुर्घटना से दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। गढ़ जा रहे परिवार की कार नई थी और हाल ही में उसे खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed