{"_id":"65b543dedbf256e4db0da3e4","slug":"three-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107150-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सिखेड़ा में गन्ने का ओवरलोड ट्रक पलटा, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सिखेड़ा में गन्ने का ओवरलोड ट्रक पलटा, छात्र की मौत
Sat, 27 Jan 2024 11:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना/सिंभावली । सिंभावली और धौलाना थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंभावली के सिखैड़ा गांव में तिरंगा यात्रा के दौरान गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर के पास मिट्टी से भरे डंपर व ऑटो में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में गणतंत्र दिवस पर आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान हाईवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटने से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो छात्रों समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति की घटना को देखकर हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों के उपचार के लिए भेजा।
26 जनवरीपर सिखैड़ा निवासी एक व्यक्ति ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें गांव के लोगों समेत स्कूल के छात्र भी शामिल थे। तिरंगा यात्रा गांव में स्थित बाबा साहेब बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर के निकट हापुड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने रैली में शामिल एक बाइक को टक्कर मार दी। वहीं अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक पर सवार छात्र साकिब की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके साथी सोनू और आमिर भी घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिखैड़ा निवासी सुदेश की घटना को देखकर हालत बिगड़ गई। हादसे में एक साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन साइकिल सवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
मौके पर मची चीख-पुकार
छात्र की मौत और ट्रक पलटने से तिरंगा यात्रा में शामिल अन्य लोगों में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में ले लिया। साकिब की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
डीएम और एसपी भी घटनास्थल पहुंचे
सूचना मिलते ही डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मृतक के परिजनों को भी सांत्वना दी।
बिना अनुमति निकाली जा रही थी रैली
ग्रामीणों ने बताया कि रैली निकालने के लिए व्यक्ति ने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। जिसकी जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी ने संबंधित व्यक्ति की तलाश कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
गन्नों की पूलियों में जिंदगी तलाशते नजर आए ग्रामीण
गन्ने से भरे ट्रक के पलटने से लोगों को लगा कि हादसे में एक छात्र की मौत के अलावा 10 से 15 छात्र ट्रक के नीचे दबे हुए है। इसको लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गन्ने की पूलियों को हटाने का काम किया। पूलियों को हटाने के दौरान कोई भी बच्चा दबा नहीं मिला तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ओवर लोड वाहनों पर रोक की मांग
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि किसी भी सूरत में गन्ने के ओवर लोड ट्रकों को नहीं चलने दिया जाएगा। इसको लेकर संगठन की ओर से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन द्वारा भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
चीनी मिल ने दिया था नोटिस
सिंभावली चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि चीनी मिल ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से क्रय केंद्रों से मिल तक गन्ना मंगवाती है। इसको लेकर सभी ट्रांसपोर्टरों को अंडर लोड भरकर गन्ने लाने के लिए नोटिस भी दिए गए है।
कोट -
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं जेसीबी की मदद से सड़क पर पड़ा गन्ना हटवाकर यातायात सुचारू कराया दिया गया था। वहीं ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रैली आयोजक की भी तलाश की जा रही है।
कैंटर और ऑटो के बीच भिड़ंत में दो लोगों की मौत
धौलाना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदपुर गांव स्थित निमार्णाधीन कंपनी के पास मिट्टी से भरे डंपर व ऑटो में भिंड़त हो गई। इसमें ऑटो चालक व मिठाई व्यवसायी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के साथ-साथ डंपर को भी अपने कब्जे ले लिया। डंपर चालक दुर्घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव नंदपुर स्थित निमार्णाधीन कंपनी के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के चलते मिट्टी से भरे डंपर व ऑटो में जोरदार टक्कर हुई। इसमें गांव सपनावत निवासी पवन गुप्ता व ऑटो चालक जितेंद्र गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पवन गुप्ता गांव सपनावत में मिठाई की दुकान करते हैं और शुक्रवार की सुबह पिलखुवा से मिठाई खरीदकर ऑटो से गांव लौट रहे थे। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ऑटो में चालक जितेंद्र गिरी व मिठाई व्यवसायी पवन गुप्ता ही सवार थे। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि चालक दुर्घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। वहीं, मृतकों के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।