{"_id":"690cc638fcac3a0df609e8b4","slug":"three-accused-arrest-hapur-news-c-306-1-gha1001-118463-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Thu, 06 Nov 2025 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातायात व्यवस्था को देख दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों पर हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि घटना में नामजद दो आरोपी अभी फरार हैं।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गढ़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक गौरव कुमार बुधवार की देर शाम सिपाही सचिन कुमार, उमंग कुमार के साथ मेला मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक कार को निकालने के दौरान श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज ट्रैक्टर सवार युवक ने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज की। मना करने पर आरोपी ट्रैक्टर से नीचे उतर आया और हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि उसके कुछ साथी भी आ गए और उन्होंने भी तीनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर वर्दी फाड़ते हुए घायल कर दिया। इस दौरान सड़क पर हंगामे की स्थिति भी बन गई। मामले की सूचना पर भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम निखिल, अंकित, संजीव निवासी गांव भैंसाखुर जनपद बुलंदशहर बताए हैं। तीनों आरोपियों के कब्जे से लोहे की दो रॉड, एक लाठी बरामद की गई है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, आरोपियों के दो साथी प्रभा देवी, वंश फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।