फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threaten to power corporation officer

Hapur News: ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ग्रुप में जोड़कर धमकाया

Sat, 02 Dec 2023 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 02 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
threaten to power corporation officer
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कथित पत्रकार पर चार अलग-अलग ग्रुप में जबरन जोड़कर अनैतिक दबाव बनाने, धमकाने और ऊर्जा मंत्री व राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। अवर अभियंता संगठन ने भी अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

देहात थाना में दी तहरीर में एसडीओ तृतीय देवेंद्र कुमार, जेई आनंद कुमार मौर्य, बिजेंद्र कुमार, अवधेश कुमार ने बताया कि एक कथित पत्रकार ने व्हाट्सएप पर चार ग्रुप बनाए हुए हैं। जिसमें ऊर्जा निगम के अधिकारी, कर्मचारियों को जोड़ा गया है। यदि कोई ग्रुप से निकलता है तो फिर से जोड़ लिया जाता है, अभद्र टिप्पणी भी की जाती है। आरोप है कि ओटीएस शुरू होने के दौरान ऊर्जा मंत्री का फोटो टैग कर अशोभनीय बात लिखी गई। अधिकारियों को भ्रष्ट, कमीना आदि बताकर तंज कसे गए। इतना ही नहीं राष्ट्रपति के खिलाफ भी गलत कमेंट किए। इन ग्रुपों में गलत आरोप लगाकर किसी भी कर्मचारी, अधिकारी पर दबाव बनाया जाता है। सरकार के साथ-साथ विभाग की छवि धूमिल की जाती है। कई कर्मचारी मानसिक रूप से भी त्रस्त हो चुके हैं। इस मामले में अधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर, सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिला सचिव ईश्वर प्रसाद, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने भी अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर शिकायत की है। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed