Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threat to bomb exploison

Hapur News: सिरफिरे ने परिवार को दी बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 28 May 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 28 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
threat to bomb exploison
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर में प्लॉट की दीवार क्षतिग्रस्त करने का विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने किराना कारोबारी और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। वहीं, विरोध करने पर घर में घुसकर हमला भी किया। धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे इंद्रानगर कॉलोनी निवासी धीरेंद्र सिंह ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह अपने मकान में ही किराना की दुकान करते हैं। घर के सामने की उनके साले का प्लॉट है, जिसकी चहारदीवारी काफी छोटी है। बताया कि गांव बदरखा निवासी मारूफ अक्सर बाइक लेकर प्लॉट के बीच से होकर गुजरता है। 24 मई की दोपहर भी आरोपी प्लॉट के बीच से बाइक लेकर गुजरा, इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने मारूफ को समझाते हुए नुकसान न करने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। वहीं, घर में घुसकर उन पर और उनके परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया। पीडि़त ने बताया कि आरोपी ने जमीन को अपना बताते हुए उन्हें वहां से उजाड़ने की धमकी दी। इसके साथ आरोपी ने दोबारा नसीहत देने और किसी से शिकायत करने पर उन्हें और परिवार के लोगों को बम से उड़ाने की धमकी भी दी। आरोपी द्वारा की गई अभद्रता और धमकी देने का सारा मामला पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीडि़त का कहना है कि आरोपी द्वारा दी गई धमकी के बाद से वह और उनका परिवार दहशत में हैं। परिवार के लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट -
तहरीर के आधार पर आरोपी मारूफ के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी देना व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वरुण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed