{"_id":"5821f4044f1c1bc932b381bb","slug":"thousands-acres-land-amroha-upset-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों बीघा जमीन अमरोहा में जाने से रालोद खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों बीघा जमीन अमरोहा में जाने से रालोद खफा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की हजारों बीघा कृषि भूमि को अमरोहा में शामिल करने और बंदोबस्त विभाग द्वारा राजस्व परिषद के स्टे अर्डर का अमल दरामद न करने के विरोध में रालोद ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
गढ़ में नक्का कुआं रोड स्थित कार्यालय में मंगलवार को रालोद युवा की मीटिंग हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि नयागांव इनायतपुर, रामपुर न्यामतपुर और मुहम्मदपुर शाकरपुर की 27 सौ बीघा भूमि को बंदोबस्त विभाग ने अमरोहा जनपद से जोड़ दिया है।
तीनों ही गांवों के शिजरे गायब होने का लाभ उठाकर बंदोबस्त विभाग ने अमरोहा के किसानों से सांठगांठ किए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के पक्ष में राजस्व परिषद लखनऊ से चल रहे स्टे ऑर्डर का भी भूअभिलेखों में अमल दरामद नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
चौधरी रामनाथ सिंह, मास्टर धर्मपाल, चौधरी गुड्डू, हिमांशु मलिक, शुभम चौधरी, मुकेश त्यागी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि संबंधित भूमि से किसानों का कब्जा किसी भी दशा में नहीं हटने दिया जाएगा, जबकि बंदोबस्त विभाग की धांधली को दुरुस्त नहीं किया गया तो इसके विरोध में रालोद बड़े स्तर पर आंदोलन भी करेगा।