फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   This video of protest against the UGC Act became the center of discussion

UP: यूजीसी कानून के विरोध का यह वीडियो बना चर्चा का केंद्र, लोगों का भाजपा पर फूटा गुस्सा, हाथ उठाकर ली यह शपथ

Thu, 29 Jan 2026 12:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Jan 2026 12:46 PM IST
सार

हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के लाखन गांव में यूजीसी कानून के विरोध में ग्रामीणों की पंचायत हुई। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि यदि कानून वापस नहीं हुआ तो वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
This video of protest against the UGC Act became the center of discussion
पंचायत में शपक्ष ग्रहण करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में यूजीसी कानून के विरोध में हुई पंचायत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई है। पंचायत के दौरान ग्रामीणों द्वारा हाथ उठाकर शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है।

विज्ञापन

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर यूजीसी कानून के खिलाफ खड़े हैं। ग्रामीणों ने खुले शब्दों में कहा कि यह कानून उनकी सामाजिक, धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के विरुद्ध है। पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि यदि केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया गया, तो आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस कानून को बिना जनसहमति और व्यापक चर्चा के लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे ग्रामीण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से नहीं, बल्कि कानून की प्रकृति से है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की जनता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहती है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस विरोध का असर क्षेत्रीय राजनीति और चुनावी माहौल पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed